Gooseberry candies [ ऑंवला की खट्टी-मीठी कैंडी]

Ingredients:
ऑंवला 350grams
शक्कर‌ 350grams
घी 1tsp .
नमक 1/2 tsp
काला नमक 1/2 tsp.
1-1/2 tsp कार्न फ्लोर 1-1/2 चम्मच पानी में मिलाकर घोल लें 
1नींबू का रस ।

 Making:
ऑंवलों को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कपड़े से पोंछ कर स्टीमर में रखकर स्टीम कर लें।
ऑंवले ठंडे हो जाएं तो उनके बीज निकालकर अलग कर लें।
अब ऑंवलों को मिक्सर की मदद से महीन पीस लें।
मोटे तले की स्टील की कढ़ाई में पिसे हुए ऑंवले‌ के मिश्रण को डालें व शक्कर  मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण को मध्यम ऑंच पर कड़छी चलाते हुए पकाएं ।
ऑंवले शक्कर के मिश्रण में कार्न फ्लोर का घोल मिलाते हुए पकाएं ।घोल गाढ़ा होने लग जाएगा 
अब 1tsp असली घी मिलाकर घोल को पकाएं जिससे मिश्रण में चमक आ जाती है।
घोल जब जमने के लिए अच्छी तरह गाढ़ा होता दिखाई दे तब मिश्रण में नींबू का रस मिलाकर घोल को 1-2 मिनट के लिए पकाएं।
अब‌घी लगी थाली  में घोल को डालें,ठंडा होने पर मनचाहे आकार में टुकड़े काट लें।
पिसी शक्कर के ऑंवलों के टुकड़ों पर छिड़क कर मिला लें और  कांच के कंटेनर में भर कर रख लीजिए।
 कई महीनों ऑंवले की कैंडीस खराब नहीं होती।
खाइए और खिलाइए, हैप्पी कुकिंग।😋😋


Comments